महासमुंद : ज़िले के 1 लाख 49 हज़ार से अधिक किसानों को मिलेगा 7... - CG Sandesh

महासमुंद : ज़िले के 1 लाख 49 हज़ार से अधिक किसानों को मिलेगा 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 28 फरवरी को होगा वृहद किसान सम्मेलन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित समारोह में राज्य के किसानों के खातों में योजना अंतर्गत राशि अंतरित करेंगे।

इस अवसर पर महासमुंद जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन दोपहर 12ः00 बजे से किया जाएगा।

उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने बताया कि ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के 149759 किसानों के बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की राशि अंतरित किया जाएगा। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें