news-details

बागबाहरा : दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने 27 फरवरी को दो अलग-अलग मामलों में सुचना मिलने पर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जिसमे मुखबीर से सूचना मिलने पर कि तालाब के किनारे पिपल पेड़ के नीचे हरनादादर मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है,  इस पर कार्रवाई करने हेतु पुलिस ग्राम हरनादादर तालाब के पास पहुंचकर संदेही धीरज देवांगन की तलाशी ली, जिसके पास 15 लीटर वाली प्‍लास्टिक जरकीनों में प्रत्‍येक में 15-15 लीटर महुआ शराब एवं एक 05 लीटर वाली प्‍लास्टिक जरकीन में भरा लगभग 05 लीटर महुआ शराब जुमला लगभग 50 लीटर किमती 10000- रूपये अवैध शराब मिला. जिसे जप्त कर आरोपी धीरज देवांगन पिता लिलेश्‍वर देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं 15 दैहानीभाठा बागबाहरा पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया.

इसी तरह मुखबीर सूचना पर घटनास्थल रमेश डहरिया के मकान ग्राम हरनादादर मे आरोपी रमेश डहरिया पिता स्‍व. भुखनलाल डहरिया उम्र 62 साल निवासी हरनादादर थाना बागबाहरा के कब्जे से एक काला रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्‍लास्टिक डिब्‍बा मे भरी हुई 20 लीटर एवं एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्‍लास्टिक डिब्‍बा मे भरी हुई 20 लीटर तथा 05 लीटर क्षमता वाल प्‍लास्टिक जरीकेन मे भरी 05 लीटर कुल 25 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 9000 रूपये एवं शराब निर्माण के उपयोग मे लाये जाने वाली सामग्री दो नग एल्‍युमिनियम गंज बडा वाला कीमती 2000 रूपये, गैस चुल्‍हा कीमती 1000 रूपये गैस सिलेण्‍डर कीमती 1500 रूपये कुल जूमला कीमती 13500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया.

मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें