बसना जनपद के पास किसान और वकील के कार में हुई टक्कर, दोनों ने दर्ज कराई FIR
बसना जनपद के शुक्रवार को एक वकील और किसान की कार के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों ने वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का अपराध दर्ज कराया है.
ग्राम दुलारपाली थाना सरायपाली निवासी अनिल कुमार साहू ने बताया कि वह किसानी कार्य करते हैं तथा 27 फरवरी 2026 को वह अपने महिन्द्रा टीयूव्ही क्रमांक CG04 MV 0956 से बसना रजिस्टार ऑफिस गए थे, जहाँ काम होने के बाद वापस अपने घर जाते समय जनपद कार्यालय के सामने मेन रोड बसना में वाहन क्रमांक कार क्रमांक CG11AW 9777 का चालक अपने वाहन को तेजी गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके वाहन के ड्रायवर साईड के पीछे दरवाजा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन में सवार अनिल के दादा महेन्द्र कुमार साहू, दादी रूक्खमणी साहू, चाचा सदानंद साहू, भाई अभिमन्यु साहू व उसे किसी प्रकार का चोट खरोच नहीं आया है.
जबकि राम नारायण आदित्य ने बताया कि वे संजय नगर सरायपाली के रहने हैं तथा अधिवक्ता हैं, जो 27 फरवरी 2026 को अपने वाहन एम जी हेक्टर क्रमांक CG11AW9777 से अपने ड्राईवर प्रेमानंद नायक जो कि वाहन चला रहा था उसके साथ बसना सीविल कोर्ट आये थे, तथा शाम करीबन 04:00 बजे अपना काम पूरा कर अपने वाहन से सरायपाली जाने के लिए निकल रहे थे, तभी रायपुर बायपास की ओर से अपने विपरित दिशा में आ रही वाहन महिन्द्र एक्सयूवी CG04MV0956 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर उनकी वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उनके वाहन के बांए तरफ बम्पर एवं फोग लाईट क्षतिग्रस्त हो गया.
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध 281-BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.