news-details

सरायपाली : ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार तोष राम पटेल 11 जनवरी 2026 को अपनी पत्नी उर्मिला पटेल के साथ मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 HB 7107 से पेलागढ़ गये थे, जहाँ से रात्रि करीब 07:30 बजे वापस ग्राम टीपा आते समय ग्राम जलपुर के आगे ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GU 9746 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से तोषराम पटेल एवं उर्मिला बाई पटेल को चोंट आने से ईलाज के दौरान 15 जनवरी 2026 को 04:42 बजे ओम हास्पिटल रायपुर में तोषराम पटेल की मृत्यु हो गई. एवं घटना में उनकी पत्नी उर्मिला बाई पटेल को भी चोंट आई.

पुलिस ने मामले की मर्ग जांच में ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GU 9746 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 281,125(a),106(1) BNS घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें