केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ’बिलासपुर रिंग रोड’ परियोजना को दी मंजूरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिलासपुर जिले में बत्तीस किलोमीटर लंबी ’बिलासपुर रिंग रोड’ परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। इस रिंग रोड का निर्माण बोदरी से सेंदरी गांव के बीच किया जाएगा। यह मार्ग उच्च न्यायालय और बिलासपुर हवाई अड्डे को कोरबा, कटघोरा और सीपत जैसे प्रमुख औद्योगिक नगरों से जोड़ेगा।
..
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें