सरायपाली : विकासखंड स्तरीय उड़न दस्ता दल का विभिन्न परीक्षा ... - CG Sandesh

सरायपाली : विकासखंड स्तरीय उड़न दस्ता दल का विभिन्न परीक्षा केंद्र में औचक निरीक्षण

शनिवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण विकास खंड स्तरीय उड़न दस्ता दल के द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केजुवां, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर मंदिर स्कूल,बानीगिरोला,मोहदा, सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली एवं आई ई एम शाला कुटेला का निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान और सविता साहू शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला केना के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे विज्ञान का परचा हल करते पाए गये। समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुचारू रूप से एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाया गया। कुल 6 परीक्षा केन्द्रो में कुल 568 परीक्षार्थियों में से 552 उपस्थित एवं 16 अनुपस्थित पाए गए। विकासखंड सरायपाली में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2317 उपस्थित 2268 अनुपस्थित 49 छात्र - छात्राएं रहे। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार का अनुचित साधन नहीं पाया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें