news-details

पिथौरा के चरभाटा में विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

छ ग़ शासन के आयुष विभाग संचनालय के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी महासमुंद डॉ. मुक्ता बरिहा के निर्देश अनुसार भगवान धन्वन्तरि व माता सरस्वती के चित्र में फूल मला अर्पण कर संपन्न हुआ। इस शिविर मे कुल 340 रोगियों का निःशुल्क परिक्षण कर निःशुल्क औषधी वितरण किया गया। इस विकासखण्ड शिविर में सभी ग्रामवासयों ने शिविर में आत्मीय योगदान दिया। इस शिविर में वातव्याधि के 120, उदार रोग के 80, चर्मरोग के 45 मधुमेह के, 45 उच्चा रक्तचाप व 50 अन्य व व्यधियों का कुल 340 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया।

इस भव्य निःशुल्क शिविर में लोगो को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए विद्धकर्म व अग्निकर्म के द्वारा लाभ पहुंचाया गया। जानमान्य नागरिकों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता लाने शिविर प्रभारी डॉ. खगेश साहू द्वारा आयुर्वेद व आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति विशेष ग्राम स्तर पर विशेष उद्बोधन किया गया, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र नायक,  डॉ. रंजना पटेल,  डॉ. नंदनी मिरि,  डॉ. स्मृति तिर्की,  डॉ. योगेश्वर मनहर व फार्मासिस्ट नरेश कुमार ध्रुव,  राधेश्याम ठाकुर,  प्रीतम दीवान,  कमलेश्वर प्रसाद साहू  अशोक कुमार (औषधालय सेवक) नारायण प्रसाद पटेल (औषधालय सेवक ) एवं  छोटे लाल जी (PTS) के सहयोग से ये शिविर संपन्न हुआ ।

इस शिविर में मुख्य अतिथि रूप में उषा पुरुषोत्तम घृतलाहरे जनपद अध्यक्ष पिथौरा, विशिष्ट अतिथि  मधुसुधान बारिक सरपंच चारभाटा,  पवि बारिक,  उपेंद्र साहू,  हरिचरण प्रधान,  सत्यनारायण अग्रवाल,  दिनेश प्रधान,  निरंजन यादव उपस्थित रहे।

इस शिविर को भगवान दास यादव (योगा प्रशिक्षक )के प्रभाव शील योगा द्वारा प्रारम्भ किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें