news-details

CG : हाईवा और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, जिंदा जलकर दो ड्राइवरों की मौत

रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में ही फंस गये। इस दौरान दोनों गाड़ियों में आग लगने से दोनों वाहनों के ड्राइवरों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर के वक् घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर ये हादसा घटित हुआ। जहां तेज रफ्तार हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के केबिन में ड्राइवर फंस गए। जिसके कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका।

 

जिससे दोनों गाड़ी में ही फंसकर जिंदा जल गये। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए अब तक 3 दमकल वाहनों की मदद ली गई है। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव के अनुसार हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। एक ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे के संबंध में आग बुझने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाने की बात कही जा रही है। वहीं इस घटना के चलते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


अन्य सम्बंधित खबरें