सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ बसना नगर का वार्ड क्रमांक 01, वार्... - CG Sandesh

सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ बसना नगर का वार्ड क्रमांक 01, वार्डवासियों ने की पार्षद मनोज गहेरवाल की सराहना

नगर के वार्ड क्रमांक 01 ने सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए इतिहास रच दिया है। बढ़ती चोरी एव आपराधिक घटनाओं व वार्ड में असामाजिक तत्वों की हुल्लड़बाजी को देखते हुए वार्ड सुरक्षा की दृष्टी से वार्ड के पार्षद मनोज गहेरवाल के प्रयास से पूरे वार्ड की सभी गलियों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

वार्ड में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं तथा असामाजिक गतिविधियों से आम नागरिकों में भय का वातावरण बन रहा था। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पार्षद द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अब वार्ड की प्रमुख गलियों और संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही हैI

पार्षद मनोज गहेरवाल ने बताया कि कैमरे लगने से अपराधों पर अंकुश लगेगा, साथ ही किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी जनहित के कार्य लगातार किए जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में नगर प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ खुसबू अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार जी, का विशेष आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया है। वार्डवासियो का मानना है कि सीसीटीवी निगरानी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनेगा।

वार्ड के निवासी फिरोज खान ने बताया की वार्ड में हो रहे आसामाजिक गतिविधियों को देखते हुए पार्षद मनोज गहेरवाल के द्वारा चुनाव के पूर्व वार्ड सुरक्षा के लिए प्रमुख गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था जिसे अपने एक वर्ष के कार्यकाल के भीतर ही पूर्ण कर दिया है उनके यह सराहनीय कार्य से हम वार्डवासी काफी संतुस्ट है तथा इस पहल के लिए उन्हें सभी वार्डवासी आभार व्यक्त करते है।

इस प्रकार बसना का वार्ड क्रमांक 01 नगर का पहला ऐसा वार्ड बन गया है जहाँ सभी गलियों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित निगरानी की जा रही।

आपको बता दें कि मनोज पहली बार बसना नगर पंचायत में पार्षद बनकर अपने वार्ड के लिए कार्य कर रहे हैं, और अपने पहले कार्यकाल में ही वार्ड में सीसीटीवी लगाना एक बहोत बड़ी उपलब्धि है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें