महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताएं
महर्षि विद्या मंदिर मचेवा महासमुंद में दिनांक 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदय के स्वागत उद्बोधन से प्रारंभ हुई। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता एवं मानव जीवन में उसकी अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए एवं रचनात्मक नवाचार (क्रिएटिव इनोवेशन) करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण (स्पीच) प्रतियोगिता एवं “साइंस विद फन” गतिविधि प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं का संचालन खुशब कुलदीप, गोविंद सिंह ठाकुर एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हितेश यादव द्वितीय स्थान साक्षी महोबिया एवं तृतीय स्थान गार्गी सिंहा भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान आंचल सोनी द्वितीय स्थान राखी यादव एवं तृतीय स्थान नमिता चंद्राकर साइंस विथ फन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लवनिक द्वितीय स्थान आदित्य साहू एवं तृतीय स्थान यामिनी को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विद्यालय के प्राचार्य आरके तिवारी , अर्चना गोतमारे, खुशबू कुलदीप एवं उषा साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आंचल सोनी, साक्षी यादव एवं लिषि देवांगन द्वारा किया गया।
समस्त विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आभार प्रदर्शन गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया कार्यक्रम से जुड़े सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान प्रदान किया ।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें