news-details

CG : नवविवाहित पति - पत्नी ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, पसरा मातम

बिलासपुर। न्यायधानी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक जोड़ा चाटीडीह इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पेड़ पर दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें