महासमुंद के महानदी ढाबा एवं रेस्टोरेंट में वेटर के साथ मारपी... - CG Sandesh

महासमुंद के महानदी ढाबा एवं रेस्टोरेंट में वेटर के साथ मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद के महानदी ढाबा एवं रेस्टोरेंट में एक वेटर को इंतजार करो आर्डर बनवा रहा हूं कहने पर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड 02 ईमली भांठा महासमुंद निवासी विमल कुमार भोई ने बताया कि वे महानदी ढाबा एवं रेस्टोरेंट रायपुर रोड महासमुंद में वेटर का काम करते हैं, तथा 20 फरवरी 2026 को वे शाम 07:00 बजे ढाबा में काम कर रहा थे तो तभी सुलेमान सिद्दकी वहां पर आया और खाना पार्सल का करने का आर्डर किया.

जिसे थोडा इंतजार करो आर्डर बनवा रहा हूं बोलने पर उतने में सुलेमान सिद्दकी आवेश में आकर तू मुझे रूकने बोलता है कहकर माँ की गंदी गंदी गाली देने लगा और जान से खत्म कर दुंगा कहकर धमकी दिया. जिससे वह डरकर किचन अंदर चला गया तो वहां भी आकर उसे हांथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे विमल भोई को चोंट लगा है. घटना को सोमनाथ, गौतम यादव देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुलेमान सिद्दकी के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें