news-details

महासमुंद रेल्वे कालोनी में जुआ खेलते हुए 5 गिरफ्तार

28 फरवरी 2026 को महासमुंद पुलिस ने रेल्वे कालोनी में जुआ खेलते हुए 5 लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से कुल 17000 रूपये जप्त किये गए है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे कालोनी महासमुंद में कुछ व्यक्ति रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर तासपत्ती से जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बाताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहाँ संतोष मांझी पिता कोंदा मांझी उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं0 08 नयापारा महासमुंद, आशिफ कुरैशी पिता अलीखान उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं0 08 नयापारा महासमुंद, दीपक सिन्हा पिता रमेश सिन्हाख उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं0 07 नयापारा महासमुंद,

फिरोज यादव पिता सलीम यादव उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं0 08 नयापारा महासमुंद, सुरेश नायक पिता दिलीप नायक उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं0 09 छिपीयापारा महासमुंद से कुल 3500 रूपये एवं फड़ से कुल 13500 रूपये तथा 52 पत्ती तास जुमला 17000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों को के विरूध्द धारा 3(2) जुआ एक्ट. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्दर कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें