news-details

महासमुंद : साराडीह मोड़ के पास आरोपी से 40 पौवा देशी मशाला शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने 1 मार्च को मुखबिर की सुचना पर साराडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति से करीब 40 पौवा देशी मशाला शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोडारी देशी शराब भट्ठी से अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर मोटर सायकल ‍हिरो एफएच डिलक्स से महासमुंद की ओर आ रहा है, सूचना पर पुलिस ने साराडीह मोड के पास एनएच 353 पर मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति एक छीटदार रंगीन कपडे का थैला लिये डिलक्सग मोटर सायकल में आते दिखा.

जिसे रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे के मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्‍स क्रं. सीजी 06 जीक्यु 8122 के टंकी के उपर रखे एक छीटदार रंगीन कपड़े के थैला के अंदर 40 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 ML शराब भरा हुआ रखा जुमला 7200 ML कीमती 4000 रूपये मिला, जिसपर अवैध शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्‍स क्रं. सीजी 06 जीक्यु 8122 चेचिस नंबर MBLHAW028K9F05810 कीमती 40000 रूपये जुमला कीमती 44000 रूपये को जप्त कर आरोपी संतोष चौरे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें