पत्रकार कल्याण महासंघ बसना की ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न, अरुण साहू जिला संगठन सचिव नियुक्त
पत्रकार कल्याण महासंघ की बसना ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अरुण साहू को जिला संगठन सचिव नियुक्त किए जाने पर उपस्थित सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अरुण साहू की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और पत्रकार हितों के लिए निरंतर प्रयास को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में संगठन की एकता और मजबूती पर विशेष जोर देते हुए “सब एक के लिए और एक सबके लिए” का नारा बुलंद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकजुटता आवश्यक है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव ऋषिकेशन दास एवं जिला महासचिव अभय दृतलहरे सहित सभी ब्लॉक इकाइयों के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संगठन को आगे बढ़ाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।