news-details

बसना : रायपुर से काम कर वापस लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुला में रायपुर से काम कर अपने साथी के साथ वापस अपने गाँव परसकोल लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसकोल निवासी मनमोहन भोई दो माह पुर्व काम करने रायपुर गया था, जहाँ से 01 मार्च 2026  को अपने साथी बसंत कुमार बरिहा के साथ मोटर सायकल सीडी डान CG04CB0135 से घर आ रहा था, इसी दौरान मोटर सायकल रात्रि करीबन 09:30 बजे निलांचल राईस मिल बंसुला के पास सामने से आ रही होण्डई आई 20 कार क्रमांक JH01DN2127 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर खतरनाक ढंग से चलाकर मनमोहन भोई व उसके साथी बसंत कुमार बरिहा के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये व दोनों को गंभीर चोंट आयी.

इसके बाद उनके पुलिस वाहन से ईलाज हेतु सीएचसी बसना लेकर गये डांक्टर द्वारा चेक करने पर मनमोहन भोई की मृत्यु हो जाना व बसंत कुमार बरिहा को प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर उसके परिजनों द्वारा ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले गये जिसका ईलाज चल रहा है.

मामले में बसना पुलिस ने आरोपी होण्डई आई 20 क्र JH01DN2127 के चालक पर अपराध धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें