बसना : वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ 37 लाख का गांजा जप्त. - CG Sandesh

बसना : वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ 37 लाख का गांजा जप्त.

बसना पुलिस ने 28 फरवरी को वाहन चेकिंग के दौरान पलसापाली बेरियर में एक आरोपी से करीब 2 क्विंटल 74.900 किग्रा गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 37 लाख रूपये बताई गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार बसना पुलिस ने पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन अशोक लेलेण्ड क्रमांक MP15ZL4455 आते देखा, जिसका चालक पुलिस को देखकर हडबड़ा गया, जिससे पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर वाहन के पीछे डाला नीला रंग के तिरपाल में ढका में पुरानी इस्तेमाली घरेलू सामान लकड़ी का पाटा, गद्दा, कुलर बोरियों में भरा पुरानी बर्तन पुरानी पुस्तक कापी, एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल होण्डा SP 125 एवं अन्य सामान के नीचे में छुपाकर 9 बोरियों में गांजा होना बताया.

जिसपर पुलिस ने वाहन को को चेक करने पर नीला रंग के तिरपाल में ढका में पुरानी इस्तेमाली घरेलू सामान लकड़ी का पाटा, गद्दा, कुलर बोरियों में भरा पुरानी बर्तन पुरानी पुस्तक कापी, एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल होण्डा SP 125 क्रमांक CG07CX8992 एवं अन्य सामान के नीचे में छुपाकर 9 बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा होना पाया गया.

उक्त गांजा को आठ हरा रंग की बोरी प्रत्येक में 16 पैकेट एवं एक भुरा रंग की बोरी में 09 पैकेटों का होना पाया गया जिसमें करीब 2 क्विंटल 74.900 किग्रा बोरी सहित किमती 1,37,00000 रूपया मिला.

जिसपर पुलिस ने अवैध गांजा तथा घटना में प्रयुक्त वाहन अशोक लिलेण्ड बड़ा दोस्त क्रमांक MP15ZL4455 किमती 7,00000 रूपया, एक नग ओप्पों कंपनी का मोबाईल किमती 10,000 रूपया, एक नग जीयों भारत कंपनी का कीपेड मोबाईल 1,000 रूपया, नगदी रकम 1,120 रूपया जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट कायम किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें