सांकरा : बल्दीडीह चौक में खड़ी मोटर सायकल हुई चोरी - CG Sandesh

सांकरा : बल्दीडीह चौक में खड़ी मोटर सायकल हुई चोरी

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह चौक में राजू किराना स्टोर्स के सामने खड़ी एक मोटर सायकल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम चिखली थाना पिथौरा निवासी चक्रधर प्रधान पिता मोहन प्रधान ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को वह अपने घर से सामान लेने के लिए सांकरा आ रहा था, और बल्दीडीह चौक में उसके मामा निरेन्द्र साहू चारभांठा निवासी मिलने से मेरे मोटर सायकल क्रमांक CG04 HJ 3196 को राजू किराना स्टोर्स के सामने खड़ा कर सामान लेने के लिए सांकरा आया

और सामान लेने के बाद करीब 10:30 बजे वापस जाकर देखा तो जहां पर मोटर सायकल खड़ा किया था वहां पर मोटर सायकल नहीं था जिसे आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला.

चक्रधर ने बताया कि मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें