महासमुंद : कलेक्टर ने कराया अपना हेल्थ चेकअप - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने कराया अपना हेल्थ चेकअप

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जिला अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। कलेक्टर ने बीपी एवं शुगर का चेक कराया। इसके अलावा जिला अधिकारियों में कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप, पीडब्ल्यूडी के श्री सी.एस. चंद्राकर एवं अन्य अधिकारियों ने भी जांच कराया।

 कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर परिसर में हर सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें आम नागरिकों सहित जनदर्शन में आने वाले नागरिकों और कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें