बसना : चाय दुकान में शराब पीने से मना करने पर अश्लील गाली गल... - CG Sandesh

बसना : चाय दुकान में शराब पीने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के गणेश पेट्रोल के बगल में स्थित एक चाय दुकान में तीन लोगों को शराब पीने से मना करने पर तीनो में दूकान वाले से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम खुर्शीपहार निवासी यशवंत सोनी ने बताया कि गणेश पेट्रोल के बगल में उनकी सोनी टी स्टाल नामक चाय की दुकान है, जहाँ 28 फरवरी 2026 को रात्रि में उनका भांजा देवा दुकान में बैठा था, तथा वे बाहर थे.

उसी दौरान लगभग 11:00 बजे उनके भांजा देवा ने फोन कर बताया कि दुकान में तीन लोग आये जो शराब पीना चाह रहे हैं, जिन्हें मना करने पर वे आपस में एक राय होकर माँ की गाली देते हुए अश्लील शब्दों में हम यही दारू पियेगें तुम कौन होते हो हमको रोकने वाले कह रहे है.

यह सुनते ही यशवंत अपने दुकान में आया तथा उक्त तीनों व्यक्ति आयुश ठाकुर, अक्षय, प्रयांश एवं अक्षय को समझाने लगा तो वे आवेश में आकर यशवंत को भी मां बहन के अश्ली‍ल गाली गुप्तार करते अपने साथी श्रवण को बुलाकर यशवंत के भांजा देवा को हाथ थप्पड,  दुकान में रखें कुर्सी से मारपीट करना शुरू कर दिये. जिसका यशवंत और उनके मौंसी का लड़का युगल सोनी बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आयुश ठाकुर, प्रयांश पटेल,  अक्षय और  श्रवण के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें