सरायपाली : टीएल मीटिंग में स्वास्थ्य जांच की पहल एक अच्छी शु... - CG Sandesh

सरायपाली : टीएल मीटिंग में स्वास्थ्य जांच की पहल एक अच्छी शुरूआत, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सरायपाली में अधिकारियों की बी.पी. व शुगर जांच

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर आज आयोजित टीएल (समय-सीमा) बैठक के दौरान सरायपाली विकासखंड के सभी विभागीय अधिकारियों की बी.पी. एवं शुगर जांच जनपद कार्यालय सरायपाली में की गई।


प्रशासनिक समीक्षा बैठक के साथ स्वास्थ्य जांच की इस पहल ने अधिकारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह की पहल को अधिकारियों ने सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम प्रशासन की कार्यसंस्कृति में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाता है उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें