महासमुंद : ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था हेतु जिले में कंट्रोल रूम का गठन, टोल फ्री नंबर 18002330008 एवं 1916 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
ग्रीष्मकाल के दौरान जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड महासमुंद अंतर्गत सहायक अभियंता श्री किशोर कुमार साहू (मो. नं.76940-27801) को उपखण्ड महासमुंद के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उप अभियंता आलोक शुक्ला (मो. नं.95754-68004) को विकासखंड महासमुन्द के लिए तथा उप अभियंता सुदर्शन मरावी (मो. नं. 86021-51705) को विकासखंड बागबाहरा एवं पिथौरा के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। जो क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण का दायित्व निभाएंगे।
इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सरायपाली अंतर्गत सहायक अभियंता खिलेश्वर साहू (मो. नं.97538-48347) को उपखण्ड सरायपाली के लिए एवं उप अभियंता महेन्द्र ध्रुव (मो. नं.84351-52676) को विकासखंड सरायपाली एवं बसना के लिए प्रभारी बनाया गया है, जो क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी अनुरेखक हेमन्त पैकरा को बनाया गया है, जिनसे मोबाइल नंबर 88156-03447 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आम नागरिक टोल फ्री नंबर 18002330008 एवं 1916 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें