सरायपाली : ग्राम गिरसा में शराबबंदी हेतु ‘जय भवानी समिति’ का... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम गिरसा में शराबबंदी हेतु ‘जय भवानी समिति’ का गठन

ग्राम गिरसा में बढ़ती शराबखोरी और उससे उपज रही सामाजिक समस्याओं के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर बड़ा कदम उठाया है। गांव में शराब बनाने, बेचने  और शराब पीकर बदमाशी करने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है ।

सोमवार को आयोजित ग्राम बैठक में महिलाओं और युवाओं ने संभाली मुहिम की कमान, नशामुक्त गाँव का लिया संकल्प जिसमें सर्वसम्मति से ‘जय भवानी समिति’ का गठन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गाँव में शराबबंदी लागू कर नशामुक्त वातावरण तैयार करना है।

बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति रही। गांव वालों ने कहा कि शराब के कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है, घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए गाँव स्तर पर जनजागरण और सख्ती से नियंत्रण की आवश्यकता महसूस की गई।

नवगठित समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाएगी। इसके तहत घर-घर जागरूकता, रैलियाँ, नुक्कड़ सभाएँ और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही अवैध शराब की सूचना संबंधित विभाग को देने और ग्राम स्तर पर कड़ी कार्यवाही करने जैसे कदमों पर भी चर्चा हुई।

ग्राम की महिलाओं ने विशेष रूप से इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नशामुक्त गाँव से परिवारों में खुशहाली आएगी और बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा। युवाओं ने भी समिति के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

समिति ने अंत में सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि ग्राम गिरसा को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि जय भवानी समिति की यह पहल गाँव में सकारात्मक बदलाव लाएगी और गिरसा जल्द ही नशामुक्त ग्राम के रूप में पहचान बनाएगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें