बसना : स्मार्ट सिटी के पास दो लोगों से अवैध शराब जप्त
बसना पुलिस ने 2 मार्च 2026 को मुखबिर की सुचना पर स्मार्ट सिटी के पास दो लोगों को अवैध शराब के साथ परिवहन करते पकड़ा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की दो व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG06HB9536 में दो थैला में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु गढ़पटनी रोड़ की ओर से बसना की ओर आ रहे है, सूचना पर पुलिस ने गढ़पटनी रोड स्मार्ट सीटी के पास नाकाबंदी किया जहाँ कुछ समय पश्चात दो व्यक्ति मोटर सायकल बजाज पल्सर में दो थैला रखकर संदिग्ध रूप से आते व्यक्ति दिखे जिनके करीब आने पर पुलिस द्वारा उन्हें हाथ का ईशारा देकर रोककर उनके संयुक्त कब्जे के थैला के अंदर रखे सामन के बारे में पुछने पर दोनो थैला में शोले प्लेन शराब एवं स्पेशल गोवा विस्की शराब रखकर बिक्री करने परिवहन कराना बताये
जिसपर पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जे के दो सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर भारी मात्रा में शोले प्लेन शराब व अग्रेजी स्पेशल गोवा विस्की शराब बरामद हुई, एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर भरे 47 नग शोले प्लेन देशी शराब प्रत्येक 180-180 एम एल वाली जुमला 8,460 एम एल किमती 3,760 रूपया एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर भरे 25 नग स्पेशल गोवा विस्की शराब प्रत्येक 180-180 एमएल वाली जुमला शराब 4,500 एमएल किमती 3,000 रूपया जुमला शराब 12,960 एमएल जुमला किमती 6,760 रूपया मिला.
उक्त बरामद शराब जुमला शराब 12,960 एमएल जुमला किमती 6,760 रूपया व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र CG06HB9536 किमती 70,000 रूपया जुमला किमती 76,760 रूपया को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपीगण वाहन चालक भोजराम चौहान एवं पीछे बैठे व्यक्ति रौशन छत्तर का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.