बसना : जियो शेयरिंग टावर का 150 मीटर कॉपर वायर चोरी कर ले गए... - CG Sandesh

बसना : जियो शेयरिंग टावर का 150 मीटर कॉपर वायर चोरी कर ले गए चोर, मामला हुआ दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पथरला में स्थित एटीसी जियो शेयरिंग टावर में किसी अज्ञात चोर ने करीब 150 मीटर केबल काटकर चोरी कर ली, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

टावर टेकनिशयन क्रिश कश्यप ने बताया कि ग्राम पथरला में एटीसी जियो शेयरिंग टावर लगा है, जहाँ 28 फरवरी 2026 को सुबह उन्हें एटीसी के टेकनिशियन के द्वारा फोन कर जानकारी दिया गया कि सैल डाउन है जाकर चेक करो, जिसे चेक करने पर पता चला कि किसी ने रात्रि में एटीसी जियो शेयरिंग आईडी I-MP-PITR-A008 में लगे 03 लेयर के 150 मीटर कॉपर वायर केबल किमती 75000 रूपये को चोरी कर ले गया है. जिसके संबंध में आसपास पता तलाश करने पर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद 03 मार्च /2026 को थाना बसना में लिखित चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.

जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें