सांकरा : मुर्गा दूकान में नाबालिग लड़के से बिकवाता था शराब, पहुंची पुलिस तो हो गया फरार, तलाश जारी
सांकरा पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने मुर्गा दूकान में नाबालिग लड़के से अवैध शराब बेचवाने के जुर्म में उसपर अपराध दर्ज किया है, उक्त आरोपी कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लालमाटी तुकड़ा में सुरेश सिदार नामक व्यक्ति अपने मुर्गा दुकान में अवैध शराब बिक्री करता है व अपने रिश्तेदार को अवैध शराब बिक्री करवाता है जो वर्तमान में अवैध शराब रखा है.
सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम लालमाटी तुकड़ा में संदेही के मुर्गा दुकान जाकर रेड कार्यवाही किया जहां दो व्यक्ति थे जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकड़ा गया जो नाबालिग था, उसने पुलिस को भागने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश सिदार पिता गणेश सिदार निवासी लालमाटी तुकड़ा थाना सांकरा का होना बताया जिस पर विधि से संघर्षरत बालक के मुर्गा दुकान की तलाशी ली गयी तो एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 10 लीटर वाली सफेद जरकीन में भरी देशी हाथ भट्टी महुआ शराब रखे होना पाया गया जिसे बरामद कर संदेही से पूछताछ की गयी तो आरोपी सुरेश सिदार के द्वारा उसे अवैध शराब बिक्री करवाना बताया जिसके एवज में 200 रूपये रोजी के रूप में देना बताया.
पुलिस ने शराब का नाप तौल किया गया जो कुल 10 लीटर होना पाया गया, इसके बाद बाद विधि से संघर्षरत बालक को अवैध शराब बेचने के संबंध में बालक का कृत्ये अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना व फरार आरोपी सुरेश सिदार का कृत्यब अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 78 जे जे एक्टत एवं 95 BNS का घटित करना पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालक के परिजनों को सूचना दिया गया व फरार आरोपी को तलाश किया जा रहा है.