सांकरा  : जोंक नदी के किनारे पुलिस ने जप्त की अवैध शराब - CG Sandesh

सांकरा : जोंक नदी के किनारे पुलिस ने जप्त की अवैध शराब

सांकरा  पुलिस ने 03 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर जोंक नदी के किनारे पुल के पास ग्राम सांकरा में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि जोंक नदी के किनारे पुल के पास ग्राम सांकरा में एक व्यक्ति शराब ब्रिकी करने वास्ते अवैध रूप अपने पास शराब रखा है, जिसकी सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान में घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला जो अपने हाथ में एक लाल सफेद कलर का थैला रखा मिला, जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नंदु पटेल पिता जगई पटेल उम्र 52 साल सुखीपाली का निवासी  बताया.

पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के कब्जे से थैला की तलाशी ली गयी तो थैला के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल कुल 3420 एमएल रखे मिला जिसे बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34(1)(क )आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें