बागबाहरा : मोटरसायकल की ठोकर के बाद इलाज के दौरान हुई मौत, म... - CG Sandesh

बागबाहरा : मोटरसायकल की ठोकर के बाद इलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज

बागबाहरा के एन एच 353 मेन रोड प्रतीभा पब्लिक स्‍कूल के सामने मोटरसायकल की ठोकर के बाद एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरौदाबांध थाना भीमखोज निवसी संतोष प्रजापति पिता स्‍व0 गुहाराम प्रजाति उम्र 48 वर्ष 21 फरवरी को अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 06 जीवाई 6606 से अपने घर जा रहा था, तथा जैसे ही शाम करीब 04:30 बजे प्रतीभा स्‍कूल बागबाहरा के पास पहुंचा उसी समय एक बजाब पल्‍सर काले सिल्‍वर रंग का चालक अपनी वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर संतोष के मोटरसायकल में पीछे से एक्‍सीडेंट कर दिया.

जिसे भेषभान कुर्रे जो अपनी मोटरसायकल से संतोष के पीछे पीछे आ रहा था घटना को देखा एवं आरोपी वाहन चालक की गाड़ी का नंबर सीजी 06 एचएफ 6303 बताया तथा संतोष को प्राथमिक ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा जाकर ईलाज करवाया व संतोष के परिजनों को खबर कर बुलवाया, संतोष को डॉक्‍टर के द्वारा रिफर करने पर उसे जिला अस्‍पताल महासमुंद भर्ती कराया जिसकी 21 फरवरी 2026 के शाम 07:00 बजे  जिला अस्‍पताल महासमुंद में म्रत्यु हो गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें