बसना : इतना टाइम तक नहा रहे हो कहने से मारपीट
बसना थाना अंतर्गत ग्राम रूपापाली में होली त्यौहार है पुजा पाठ करना है इतना टाइम तक नहा रहे हो कहने से एक व्यक्ति से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम रूपापाली निवासी उत्तम कुमार यादव ने बताया कि 04 मार्च को होली त्यौहार होने से लगभग 11:30 बजे के आसपास वह अपने घर मे था और घर में नहा धोकर अपने भतीजा लवकुमार यादव को साथ मे लेकर पुजा के लिए अपने खेत मे जाने के लिए फोन कर रहा था.
जब उत्तमर का फोन उसके भतीजा ने नहीं उठाया तो उसने पुष्पेन्द्र साहु को फोन लगाया जिसने बताया कि वह और लवकुमार दोनो तालाब मे नहा रहे है नहा कर घर आ रहे है. इसके थोडी देर बाद दोनो उत्तम के घर आये, जिसपर उत्तम ने लवकुमार यादव को बोला कि आज होली त्यौहार है पुजा पाठ करना है इतना टाइम तक नहा रहे हो कहने से लवकुमार यादव एवं पुष्पेन्द्र यादव ने जा जो करना है कर ले हम लोगो को बोलने वाला कौन होता है कहकर दोनो मिलकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर लवकुमार यादव हाथ मुक्का से गाल मे एवं पुष्पेन्द्र साहु मुंह मे मारा है जिससे उत्तम के नाक एवं गाल मे खुन निकलकर दर्द हो रहा है.
उत्तमर ने बताया कि मारपीट करने से उसके मुंह, नाक, सीने, कोहनी में चोट आया है, घटना को शिवकुमार जगत, पुसउ यादव देखे सुने है एवं घटना के बारे उत्तम ने अपनी पत्नी को भी बताया है.
उत्तमर ने बताया कि मां-बहन की गंदी-गंदी गालिया सुनने से उसे बहुत बुरा लगा है एवं जान से मारने की धमकी देने से वह भयभीत है.
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेदन्द्रह साहू एवं लवकुमार यादव के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.