महासमुंद : गुलाल लगाने के दौरान के युवक के ‍सिर में पत्थर मा... - CG Sandesh

महासमुंद : गुलाल लगाने के दौरान के युवक के ‍सिर में पत्थर मारकर हमला

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में गुलाल लगाने के दौरान के युवक के ‍सिर में पत्थर मारकर हमला कर दिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बिरकोनी निवासी युगल ध्रुव ने बताया कि 04 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे वह गांव के आदर्श स्कुल के सामने में होली मना रहा था, और गांव का गणेश विश्वकर्मा को गुलाल लगा रहा था तभी वो उसे धक्का दे दिया और उसका साथी आर्यन विश्वकर्मा दोनो मिलकर उसे मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगे.

युगल ने बताया कि इसके बाद आर्यन विश्वकर्मा वहीं पास में पड़े पत्थर से उसके ‍सिर में मार दिया जिससे उसके सिर में चोंट लगकर खुन ‍निकला है.  घटना को उसकी साली मालती ध्रुव एवं कमलेश्वरी ध्रुव देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आर्यन विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें