news-details

महासमुंद : होली के दिन गाँव में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मुढेना में होली के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट होने से काउंटर मामला दर्ज कराया गया.

ग्राम मुढेना निवासी व उपसरपंच राजेश साहू ने बताया कि 04 मार्च 2026 को करीब 12:30 बजे गांव के रमेशर के घर के सामने लड़ाई-झगड़ा हो रहा था, जिसे वह ग्राम का उपसरपंच होने के नाते समझाईस देने कि लिए झम्मन निषाद के साथ गया था.

तभी वहां झगड़ा में शामिल गांव के रमेशर भारद्वाज तू कौन होता है समझाने वाला कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

इतने में उनके परिवार के कैलाश भारद्वाज, टिकेश्वर भाद्वाज, मानकी भारद्वाज एवं अन्य लोग भी वहां पर आ गये और उन लोग भी अश्लील गाली देकर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा कैलाश भारद्वाज वहीं पास में रखे पत्थर से राजेश तथा झम्मन निषाद के सिर में मार दिया.

मारपीट से राजेश के सिर में चोंट लगकर खुन निकला है तथा कमर में दर्द हो रहा है एवं झम्मन निषाद के सिर में भी चोंट लगकर खुन निकला है. इसके बाद घटना की सूचना थाना में दिये तब पेट्रोलिंग गाडी वहां पर आया और झम्मन निषाद को एम्बुलेंस में से शासकीय अस्पताल खरोरा में भर्ती किये.

राजेश ने बताया कि घटना को गांव के भूपेन्द्र देवदास, अरूण नेताम,  भूषण ठाकुर एवं गांव के अन्य लोग देखे सुने है. मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि इसी घटना में मानकी भारद्वाज ने बताया कि वह मिडील स्कुल में रसोईया का काम करती है, तथा 04 मार्च 2026 को करीब 12:30 बजे उसका छोटा भाई कैलाश भारद्वाज दातुन काटने का औजार लेकर दातुन काटने जा रहा था कि और घर के सामने मंदिर के पास बैठा था तभी ग्राम का उपसरपंच राजेश साहू अपने एक साथी के साथ आया और कैलाश को औजार लेकर कहां घुम रहा है कहकर गाली गलौच कर रहा था तथा हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था. जिसे मानकी बीच बचाव कर वापस घर लेकर आई तो उतने में वो दोनो उनके घर के सामने आकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर तुम्हारे लड़के को समझाओ नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे जिसे गाली गलौच करने से मना किये.

इसी दौरान मानकी के पिता रमेशर भारद्वाज कैलाश भारद्वाज, टिकेश्वर भारद्वाज बीच बचाव करने आये तो उन्हें भी राजेश साहू एवं उसका साथी भी एक राय होकर हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये हैं. मारपीट करने से मानकी के सिर के पीछे एवं बांए जांघ में चोंट लगा है तथा उनके पिता रमेशर भारद्वाज भाई कैलाश भारद्वाज, टिकेश्वर भारद्वाज को भी चोंटे आई है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें