महासमुंद : पेट्रोल पंप बंद है कहने पर की मारपीट, पुलिस से शि... - CG Sandesh

महासमुंद : पेट्रोल पंप बंद है कहने पर की मारपीट, पुलिस से शिकायत करने जाने के दौरान मोटरसायकल से गिराकर की मारपीट

महासमुंद थाना अंतर्गत बिरकोनी में पेट्रोल पंप के कर्मचरियों द्वारा पेट्रोल पंप बंद है कहने पर उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई, इसके बाद जब वे इसकी बात की शिकायत पुलिस से करने जा रहे थे तो इस दौरान भी मोटरसायकल से गिराकर उसके साथ मारपीट की गई.

ग्राम भोरिंग निवासी मनोज कुमार टण्डन ने बताया कि वह राज फ्युल पेट्रोल पंप बिरकोनी में काम करता है, जहाँ 04 मार्च 2026 को करीब 10:00 बजे वह पेट्रोल पंप में काम कर रहा था तभी ग्राम बिरकोनी के लोकनाथ साहू के साथ तीन चार मोटर सायकल में लड़के लोग आये और पेट्रोल डालने के लिए बोले.

तब मनोज एवं पेट्रोल पंप के कर्मचारी संजय ब्रम्हे एवं अर्जुन मुर्ती द्वारा आज पेट्रोल पंप बंद है बोले तो लोकनाथ साहू के साथ आये सभी लड़के आक्रोशित होकर पेट्रोल कैसे नही डालोगे कहकर मां बहन की अश्लींल गंदी गंदी गाली गलौच कर लड़ाई-झगडा मारपीट कर वहां से चले गये.

इसके बाद मनोज जब घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए अपने मोटर सायकल से घोडारी चौकी जा रहा था कि महाराजा ढाबा के पास वे सभी लड़के फिर वहां आ गये और उसे चलती गाड़ी में पीछे से हांथ से मारे जिससे वह मोटर सायकल अनबैलेंस होकर गिर गया.

इसके बाद वे सभी वहां अपने मोटर सायकल से उतर गये और हांथ मुक्का एवं पास में रखे पत्थर से मनोज को मारपीट किये, तथा जाते जाते जान से मार देने की धमकी दे रहे थे. मारपीट करने से मनोज के सिर में चोंट लगा है. घटना को संजय ब्रम्हे एवं अर्जुन मुर्ती तथा महाराजा ढाबा वाले देखे सुने है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें