महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर मारपीट

महासमुंद के वार्ड क्रमांक 11 में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नं0 11 दलदली रोड नयापारा निवासी महेश्वजर साहू ने बताया कि 04 मार्च 2026 को दोपहर करीब 03:30 बजे वे लोग होली मनाकर अपने घर में आराम कर रहे थे, तभी उनका पड़ोसी ललित साहू, दिनेश गढरिया के साथ उनके घर के सामने आकर पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें गाली गुप्तार दे रहा था.

गाली गलौच को सुनकर महेश्वजर का छोटा भाई संतोष साहू मना किया तो उसे मना करने वाला कौन होता है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए खींचकर रोड़ में लाकर उसके साथ ललित एवं दिनेश मारपीट करने लगे ‍जिसके बाद वहां पर ललित साहू का बेटा यशु साहू, आदित्य साहू वहां पर आकर उसके छोटे भाई के साथ मारपीट करने लगे.

इस दौरान यशु साहू अपने पास रखे धारदार वस्तु से संतोष साहू के पीठ पर दाहिने तरफ वार किया जिससे खुन निकलने लगा, घटना को देखते हुए महेश्वजर, रामकुमारी साहू,  हरिवंत साहू बीच बचाव करने गये तो ललित साहू उसके सिर में लकड़ी के डंडा से वार किया जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा एवं उसकी भाभी रामकुमारी साहू के बांए हथेली में तथा हरिवंत साहू के बांए हंथेली एवं पीठ में चोंटे आई है.

घटना को ‍ महेश्वजर की पत्नी सरिता साहू देखी सुनी है, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट करने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें