सरायपाली : लापता बालक का खेत में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जाँच
सरायपाली के ग्राम कनकेबा में होली के दिन 9 वर्षीय बालक के लापता होने पर आज उसका शव खेत में बरामद किया गया, मामले में पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है.
थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कानकेवा निवासी नृपति निषाद का 9 वर्षीय पुत्र धनेश निषाद 04 फरवरी 26 को दिन में लगभग 11:15 बजे घर से निकला था जिसके घर वापस न आने पर परिवार द्वारा आसपास खोजबीन किया गया, लेकिन धनेश के नहीं मिलने पर शाम को इस मामले में पुलिस को सूचना दिया गया.
जिसके बाद पुलिस द्वारा रात में बालक की खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, इसके बाद तलाश के दौरान सुबह बालक के घर के पीछे लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर बच्चे का शव मिला.
वहीँ इस मामले की प्रथम दृष्टया पर शरीर पर कोई घातक चोट का निशान नहीं पाया गया है, जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया है, फिलहाल मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है. शव को पीएम हेतु रवाना किया गया है. पीएम के पश्चात ही कारण स्पष्ट हो सकता है.