पिथौरा : होली में जीजा-साली से मारपीट
पिथौरा के लहरौद में होली त्यौहार के दौरान जीजा, साली से मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
अनुपम नगर लहरौद की रहने वाली ललिता निषाद ने बताया कि वह लहरौद में आंगनबाडी सहायिका का कार्य करती है, तथा 04 मार्च 2026 को होली त्यौहार मनाने उसके जीजा गोवर्धन निषाद व जीजा का दोस्त गोवर्धन विश्वकर्मा आये थे. जहाँ होली त्यौहार मनाने के बाद गोवर्धन विश्वकर्मा चला गया था.
इसके बाद दोपहर 03.00 बजे खाना खाकर जब वे आराम कर रहे थे तो उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर ललिता का दामाद कुमार निषाद व उसका छोटा भाई शंकर निषाद ग्राम चिंगरौद से उनके घर आकर ललिता के जीजा गोवर्धन निषाद के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये व जान सहित मार दुंगा कहकर वहां पडे लकड़ी के डण्डे से ललिता के जीजा गोवर्धन निषाद के साथ मारपीट किये.
मारपीट को ललिता जब छुड़ाने गयी तो कुमार निषाद व शंकर निषाद के द्वारा उसके साथ भी लकड़ी के डण्डे से मारपीट किया गया. मारपीट करने से ललिता के जीजा गोवर्धन निषाद के सिर, बांया हाथ, होंठ व बांया पैर में चोट लगा तथा ललिता के हाथ, घुटना व बांया जांघ में चोट लगा है.
कुमार निषाद के द्वारा मारपीट करने के बाद ललिता के घर में रखा मोबाइल नहीं मिल रहा है, ललिता को आशंका है कि उन दोनों ने मोबाइल लिया होगा. घटना के संबंध में लता ठाकुर व गोवर्धन विश्वकर्मा को ललिता के जीजा के द्वारा फोन किया, तब लता ठाकुर व गोवर्धन विश्वकर्मा के घर आये और गोवर्धन विश्वकर्मा के द्वारा डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस को बुलाया और ईलाज हेतु CHC पिथौरा ले गये है.
ईलाज पश्चात गोर्वधन निषाद व लता ठाकुर, गोवर्धन विश्वकर्मा के साथ थाना आकर कुमार निषाद व शंकर निषाद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराये, जिसपर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.