सरायपाली : सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, पुल... - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सरायपाली के प्रेतनडीह में हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी अनुसार 02 नवंबर 2025 के विजय कुमार पटेल पिता अडंगकुश पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी बिरसिंगपाली अपने पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG06 GV 7186 से दोपहर करीबन 01 बजे सरायपाली से भंवरपुर अपने डेली निडस के दुकान खोलने जा रहा था, 

इसी दौरान भंवरपुर रोड पटेल चेस्ट सरायपाली के आगे मौहा नर्सरी के पास के पास प्रेतनडीह में बगईजोर की ओर आ रही स्कूटी क्रमांक CG06 HC 2573 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, एक्सीडेंट करने विजय कुमार पटेल के सिर में गंभीर चोट आया था जिसे ईलाज हेतु ओम अस्पताल सरायपाली में लेकर गये जहां से उचित ईलाज हेतु रेफर करने पर वी वाय अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती किये थे.

जहां ईलाज के दौरान 06 दिसम्बर 2025 को विजय कुमार का मृत्यु हो गया, पुलिस मर्ग जांच में स्कूटी क्रमांक CG06 HC 2573 का चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें