पटेवा : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की शिकाय... - CG Sandesh

पटेवा : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की शिकायत पर मामला दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.

नबालिग़ लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष 11 माह बताई गई है, जो 8 वीं तक पढाई कर घरेलु काम में अपने परिवार के लोगों का सहयोग करती थी, दिनांक 02 मार्च 2026 को रात्रि करीबन 11:00 बजे वह घर से बिना बताये कहीं चली गई है जिसका आस पास व रिश्तेदार में पता तलाश करने पर पता नहीं चला, लड़की के परिजनों को संदेह है कि उनकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. जिसके संबंध में लिखित आवेदन कर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 137(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें