पटेवा : ग्राम पचरी में आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन शोले शराब जप्त
पटेवा पुलिस ने 2 मार्च को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पचरी में एक आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन शोले शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम पचरी निवासी अरूण लहरे नामक व्यक्ति अग्रवाल राईस मिल के बाजू परसा पेड़ के नीचे ग्राम पचरी में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री वास्ते रखा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार स्थान अग्रवाल राईस मिल के बाजू परसा पेड़ के नीचे ग्राम पचरी पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा तथा कार्रवाई के दौरान शराब खरीदने गया व्यक्त्ति पुलिस को देखकर भाग गया.
पुलिस द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अरूण लहरे पिता संतनु लहरे उम्र 32 वर्ष ग्राम पचरी थाना पटेवा का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से एक सफेद हरा लाल रंग का छीटदार थैला का तलाशी लेने पर थैला के अंदर 34 पौवा देशी प्लेन शोले शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एमएल शराब भरी हुई जुमला 6.120 एमएल एवं संदेही के पास 300/- रूपये बिक्री रकम बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया.