news-details

तुमगांव : होली खेलने गये व्यक्ति से पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम जोबा में होली खेलने गये व्यक्ति से पुरानी रंजिश की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव निवासी साहिल कुर्रे ने बताया कि 04 मार्च 2026 को उसके चाचा का लड़का रूपेश कुमार मन्नाडे और भाई सौर्य कुर्रे तथा प्रशांत साहू के साथ ग्राम जोबा में जयतखाम के सामने होली खेलने गये थे, तभी दोपहर 12.00 बजे गांव का लक्की राजपूत और महेश्वर साहू आया और

पुरानी रंजिश की बात को लेकर रूपेश कुमार मन्नाडे को मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था, जिसे छुडाने गये तो दोनो साहिल को भी गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ में पहने चुडा से मारपीट किया जिससे उसके दोनो हाथ, कमर, तथा रूपेश कुमार मन्नाडे के बांये आंख के ऊपर, बांये पैर के घुटना में चोट आया है.

घटना को नीलकंठ डहरिया देखे सुने व बीच बचाव किये है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लक्की राजपूत और महेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें