तुमगांव : गढ़सिवनी के बाजार चौक में मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

तुमगांव : गढ़सिवनी के बाजार चौक में मारपीट, मामला दर्ज

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़सिवनी में बाजार चौक के मारपीट होने से मामला दर्ज कराया गया है.

ग्राम गढसिवनी निवासी महादेव सोनकर ने बताया कि 04 मार्च 2026 को दोपहर करीबन 12:00 बजे वह और नंद किशोर साहू, तोरण ध्रुव सभी मनोज दुकान जो बंद था उसके सामने रोड़ किनारे ग्राम गढसिवनी में बैठे थे, तभी गांव का महेश्वर साहू पिता धनश्याम साहू जो नंद किशोर साहू के साथ पत्थर खदान में काम करता है,  वह आया और खदान में काम करने का पैसा अभी तक नहीं मिला है कहकर नंद किशोर साहू को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

मारपीट होता देख इसे जब महादेव सोनकर और तोरण ध्रुव बीच बचाव कर छुडवाये थे,  उसके बाद महेश्वर साहू अपने घर चला गया और रात्रि करीबन 08:30 बजे जब महादेव सोनकर बाजार चौक में राधेश्याम दुकान के पास गुटखा लेने गया था तभी वहां पर ईश्वर साहू और उसका भाई महेश्वर साहू दोनो आपस में शराब को रख लेने की बात को लेकर आपस में वाद विवाद हो रहे थे.

महादेव सोनकर वहीं पर चौरा में बैठा था कि महेश्वर साहू आया और मुझे शराब को रखा है कैसे बोला है तु बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे डण्डा से महादेव सोनकर के सिर और दाहिना हाथ में मारपीट किया, जिससे महादेव सोनकर के सर एवं दाहिना हाथ में चोंट आया.

घटना को वहां पर उपस्थित परमेश्वर साहू और कृष्णा कुमार साहू देखे, सुने व बीच बचाव किये, जिसके बाद महेश्वर साहू वहां से भाग गया फिर महादेव सोनकर अपना ईलाज ग्राम गढसिवनी में प्राईवेट डॉक्टर से कराया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने महेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें