सिंघोडा : कार रुकने के लिए इशारा करने से आरक्षक पर वाहन चढ़ाने का प्रयास, मामला दर्ज
सिंघोडा थाना अंतर्गत रेहटीखोल में ड्युटी के दौरान एक कार को आरक्षक द्वारा रुकने के लिए कहने पर कार चालक ने आरक्षक पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसपर आरक्षक को अपनी जान बचने हेतु तुरंत साइड हटना पड़ा.
सिंघोडा थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ रोहित सिदार ने बताया कि वे चेक पोस्ट नाका रेहटीखोल में ड्युटी करते हैं, तथा 02 मार्च 2026 को शाम को आरक्षक क्रमांक 933 रमाकांत त्रिपाठी तथा आरक्षक क्रमांक 638 प्रकाश साहू के साथ ड्युटी में तैनात थे. तभी शाम लगभग 07:00 बजे ओड़िशा की ओर से स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR55AN2992 आया जिसे हाथ दिखाकर रूकने के लिए कहकर ईशारा किया गया.
इसपर वाहन चालक अपने वाहन को कुछ दूरी पर धीरे किया फिर जब आरक्षक रोहित वाहन चेक करने के लिए वाहन के पास जाने लगे तब स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR55AN2992 के चालक द्वारा तेजी से अपने वाहन को आरक्षक रोहित के तरफ लाने लगा. इसकी रोहित डरकर जान बचाने हेतु तुरन्त साईड में हट गए.
आरक्षक रोहित ने बताया कि अगर मैं नही हटता तो वाहन चालक अपने वाहन को मुझ पर चढा देता और मैं गंभीर रूप से घायल हो सकता था. इसके बाद वाहन चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सरायपाली की ओर भाग गया, घटना को रोहित के साथ मौजूद अन्य कर्मचारी आरक्षक क्रमांक 933 रमाकांत त्रिपाठी, आरक्षक क्रमांक 638 प्रकाश साहू देखे है.
मामले में स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR55AN2992 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 125-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध किया गया है.