बागबाहरा के चण्डी् मंदिर प्रांगण में अश्लील गाली गलौच कर मारपीट
बागबाहरा के चण्डी मंदिर प्रांगण में अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने वालों पर अपराध दर्ज करवाया गया.
ग्राम जुनवानी खुर्द नवाडीह निवासी महेन्द्र वैष्णव ने बताया है कि, 05 मार्च 2026 को वे अपने छोटे भाई विनय कुमार वैष्णव के पास मोबाईल छोड़ने के लिए चण्डी मंदिर बागबाहरा गए थे, जहाँ अपने भाई को मोबाईल मंदिर प्रांगण में देने पर खेमराज, असफाक, आलम निवासी डबरापारा बागबाहरा आये और मंदिर प्रांगण में ही बेवजह मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिसे देखकर महेंद्र के छोटे भाई विनय कुमार वैष्णव बीच बचाव किया जिसको आरोपीगण द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है.
मारपीट करने से महेंद्र के हाथ, चेहरे एवं पीठ में दर्द हो रहा है एवं विनय के पीठ में दर्द हो रहा है, घटना को छन्नू चक्रधारी, छत्रपाल महाराज, देवेन्द्र चक्रधारी, कमल चन्द्राकर देखे एवं सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.