बसना : भंवरपुर में मोटर सायकल चालक ने तीन महिलाओं को मारी ठो... - CG Sandesh

बसना : भंवरपुर में मोटर सायकल चालक ने तीन महिलाओं को मारी ठोकर

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर में एक मोटर सायकल चालक ने अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तीन महिलाओं को टक्कर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.

भंवरपुर निवासी पायल प्रधान ने बताया कि 03 मार्च 2026 को वह सुबह काम करने कपड़ा दुकान में गई थी, जहाँ से रात को काम समाप्त हो जाने के बाद करीब 8 बजे अपने घर वापस पैदल आ रही थी.

तभी पायल को अपने घर के पास उसकी मां बीलासिनी प्रधान मौसी सावित्रि प्रधान एवं भाभी सत्यवती प्रधान तीनों लेने उमारियां सरायपाली रोड तरफ से रोड किनारे किनारे पैदल भंवरपुर मोड़ की तरफ आ रहे थे. इस दौरान मोटरसायकल वाहन कमांक CG-06-HC-2141 का चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन को चलाते आकर सामने से पायल की मां बीलासिनी प्रधान,  मौसी सावित्री प्रधान एवं भाभी सत्यवती प्रधान तीनों को टक्कर मारकर ऐक्सीडेंट कर दिया, जिससे बीलासिनी प्रधान को बायां पैर, सिर एवं सावित्री प्रधान को बायां पैर, कमर, सिर में चोट लगी एवं सत्यवती प्रधान को हल्का चोट लगी.

बीलासनी प्रधान एवं सावित्री प्रधान को गंभीर चोट लगने से उसे ईलाज हेतु श्री श्याम अस्पातल भंवरपुर में भर्ती कराये है,  मामले में पुलिस ने प्रार्थी के लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध धारा 281,125 (ए) बी. एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें