महासमुंद : होली खेलने के दौरान मारपीट होने से पुलिस में की श... - CG Sandesh

महासमुंद : होली खेलने के दौरान मारपीट होने से पुलिस में की शिकायत

महासमुंद के बढाई पारा में होली खेलने के दौरान मारपीट होने से पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.

बढाई पारा वार्ड नं0 19 निवासी विरेंद्र शर्मा ने बताया कि 04 मार्च 2026 को दोपहर करीब 02:00 बजे जब वह घर के अंदर था, तभी उसका भाई करण शर्मा व बहन दुर्गा शर्मा के साथ होली मना रहे थे, और डांस कर रहे थे.

इसी दौरान घर के बाहर उनका पड़ोसी अभी साहू, संजय साहू और संजय साहू की पत्नी संगीता साहू पुरानी रंजिश को लेकर करण शर्मा के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे, अपने भाई की आवाज सुनकर विरेन्द्र बाहर आकर बीच बचाव करने की कोशिश किया तो अभी साहू तू कौन होता है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये मां-बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये अपने पास रखे लोहे के रॉड से विरेंद्र के सिर में मार दिया तथा करण शर्मा को संजय साहू ने घर की कूकर से सिर में मारपीट किया.

विरेंद्र ने बताया कि संजय साहू की पत्नी संगीता साहू के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट की है, ‍जिससे उसके सिर में खून निकल रहा था और उसके भाई के सिर तथा मुंह में चोंट लगा है. चोंट लगने के कारण विरेंद्र और उसका भाई ईलाज कराने के ‍लिये जिला अस्पताल 04 मार्च 2026 को भर्ती हुये और ईलाज कराने के बाद 05 मार्च को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें