पिथौरा : कर्मचारी कॉलोनी लहरौद के बाद लाखागढ मे हुई चोरी
पिथौरा के लाखागढ़ में अपने परिवार के साथ होली का त्यौहार मनाने गए व्यक्ति के घर में चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं0 01 लाखागढ निवासी हेमलाल प्रधान पिता शंकर प्रधान ने बताया कि उनका ठेकेदारी का काम है, जो अपनी पत्नी व 04 पुत्र के साथ निवास करते हैं, तथा 02 मार्च 2026 के 08.00बजे वे अपने पुरे परिवार सहित गृह ग्राम हरदी बारनयापारा में होली त्यौहार मनाने गए थे, जहाँ होली त्यौहार मनाने के बाद 04 मार्च 2026 के शाम करीबन 07.00 बजे लाखागढ अपने निवास पर पहुँचने पर देखा कि सामने गेट का ताला लगाने का कुण्डी टुटा हुआ था, इसके बाद वे घर के अंदर प्रवेश कर देखा कि सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी की ताला टुटा हुआ था.
उन्होंने बताया कि आलमारी के लाकर में रखे 04 नग 10 -10 ग्राम का चांदी सिक्का, कीमती करीबन 3000 रूपये व हाल में रखे पुरानी इस्तेमाली HF डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 0177 कीमती करीबन 15000 रूपये जुमला कीमती 18,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा घर के सामने गेट में लगे ताला का कुण्डी को तोड़कर अंदर प्रवेश कर घर के आलमारी में रखे चांदी का सिक्का एवं HF डिलक्स मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध धारा 331(4),305a B.N.S का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.