बलौदा : शराब के नशे में बड़बड़ाते हुए छक्का बोलने पर अश्लील गा... - CG Sandesh

बलौदा : शराब के नशे में बड़बड़ाते हुए छक्का बोलने पर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट, मामला दर्ज

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जलगढ़ में शराब के नशे में बड़बड़ाते हुए छक्का बोलने पर उसके साथ माँ बहन की अश्लील गाली गलौच कर मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जलगढ़ निवासी प्रकाश महापात्र 4 मार्च 2026 को गांव में संदीप बारिक के साथ बर पेड़ के नीचे बैठकर आपसी बातचीत हो रहे थे, तब संदीप बारिक गुलाल रंग अपने घर छोडने गया, इसी दौरान प्रकाश अकेला बर पेड़ के पास बैठा था तथा कुछ दुरी पर रजेकुमार भोई अपने घर के पास खड़ा था.

इसी दौरान प्रकाश के द्वारा शराब के नशे में बड़बड़ाते हुए छक्का बोलने पर रजे भोई ने सुनकर मेरे को छक्का बोल रहे कहकर मां बहन की गाली गलोज कर जान से मार दुंगा कहकर धमकी देते किसी ठोस वस्तु से प्रकाश के सिर पर और बांया आंख के बगल और बांया पैर व शरीर के अन्य भाग में मारने से चोट आकर दर्द हो रहा है, जिससे प्रकाश बहुत परेशान और चल फिर नहीं पा रहा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने रजेकुमार भोई के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें