news

दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : रविवार, 08 मार्च 2026 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻रविवार, ०८ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:४८
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२८
चन्द्रोदय: 🌝 २३:०६
चन्द्रास्त: 🌜०८:५७
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🌳 बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 पञ्चमी (२१:१० से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 स्वाती (१३:३१ से विशाखा)
योग 👉 ध्रुव (०७:०४ से व्याघात)
प्रथम करण 👉 कौलव (०८:१० तक)
द्वितीय करण 👉 तैतिल (२१:१० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कुम्भ
चंद्र   🌟 तुला
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:५१
अमृत काल 👉 ३०:२५ से ०८:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१८ से १८:४२
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२० से १९:३४
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:५२
राहुकाल 👉 १६:५२ से १८:२०
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:२८ से १३:५६
दुर्मुहूर्त 👉 १६:४६ से १७:३३
होमाहुति 👉 मंगल (१३:३१ से गुरु)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (२१:१० से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 नन्दी पर (२१:१० से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - उद्वेग     २ - चर
३ - लाभ     ४ - अमृत
५ - काल     ६ - शुभ
७ - रोग       ८ - उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - शुभ     २ - अमृत
३ - चर       ४ - रोग
५ - काल   ६ - लाभ
७ - उद्वेग   ८ - शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
रंग पंचमी आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १३:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम स्वाती नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार (ती, तू, ते) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ - २९:३१ से ०६:५७
मीन - ०६:५७ से ०८:२०
मेष - ०८:२० से ०९:५४
वृषभ - ०९:५४ से ११:४९
मिथुन - ११:४९ से १४:०४
कर्क - १४:०४ से १६:२६
सिंह - १६:२६ से १८:४४
कन्या - १८:४४ से २१:०२
तुला - २१:०२ से २३:२३
वृश्चिक - २३:२३ से २५:४३+
धनु - २५:४३+ से २७:४६+
मकर - २७:४६+ से २९:२७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक - ०६:३५ से ०६:५७
शुभ मुहूर्त - ०६:५७ से ०८:२०
मृत्यु पञ्चक - ०८:२० से ०९:५४
अग्नि पञ्चक - ०९:५४ से ११:४९
शुभ मुहूर्त - ११:४९ से १३:३१
रज पञ्चक - १३:३१ से १४:०४
शुभ मुहूर्त - १४:०४ से १६:२६
चोर पञ्चक - १६:२६ से १८:४४
शुभ मुहूर्त - १८:४४ से २१:०२
रोग पञ्चक - २१:०२ से २१:१०
शुभ मुहूर्त - २१:१० से २३:२३
मृत्यु पञ्चक - २३:२३ से २५:४३+
अग्नि पञ्चक - २५:४३+ से २७:४६+
शुभ मुहूर्त - २७:४६+ से २९:२७+
रज पञ्चक - २९:२७+ से ३०:३४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरम्भ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे है व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे। धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वालो की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगी। मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धैर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज मध्यान तक की दिनचार्य परिश्रम वाली रहेगी किसी कार्य के असफल होने से निराश होंगे लेकिन धर्य ना छोड़े दोपहर के बाद कि स्थिति लाभदायक रहेगी। आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसी में लापरवाही दिखाएंगे। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग आपसे नाराज होंगे लेकिन दयालुता भी दिखाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह किये बिना जल्दबाजी दिखाएंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिये काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मध्यान तक स्थिति पहले जैसी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे। महिलाये कई दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आपके पुण्य उदय होने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आनंद से व्यतीत होगा लेकिन आपका अटपटा स्वभाव घर मे कोई नया विवाद खड़ा कर सकता है।
पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने पर भी किसी भी बात का स्पष्ट जवाब नही देंगे अन्य लोगो को शंकालु दृष्टि से देखेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन भविष्य के लिए आय के साधन बनेंगे आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे आगे परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा दोपहर तक कोई ना कोई उलझन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रखेगी। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा। छाती संबंधित विकार हो सकते है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके लिये आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में सेहत को लेकर आशांकित रहेंगे फिर भी कार्य भार के चलते अनदेखी करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से अत्यंत सतर्कता बरते शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी चोटादि का भय भी है। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें