CG : हजारों किसान नहीं बेच पाए धान, सहकारिता मंत्री के जवाब ... - CG Sandesh

CG : हजारों किसान नहीं बेच पाए धान, सहकारिता मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बस्तर के दूरस्थ अंचलों में हजारों किसानों का धान नहीं खरीदने का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायकों ने विभागीय मंत्री पर सवालों की झड़ी लगा दी, जिसका सहकारिता मंत्री संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज होकर विपक्ष के सभी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

 



प्रश्नकाल के दौरान आज सदन में विपक्ष के सदस्य कवासी लखमा और बघेल लखेश्वर ने यह मामला उठाते हुए बताया कि बस्तर के 44 हजार से अधिक किसान खरीदी केंद्र पहुंचने के बाद भी धान नहीं बेच पाए जिसमें से कई किसानो का टोकन भी कट चुका था। क्या सरकार इन किसानों का धान खरीदेगी।। खाद्य एवं सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल ने स्वीकार किया कि कुछ किसान धान नहीं बेच पाए हैं ये सभी ऐसे किसान हैं जो धान खरीदी केंद्र पहुंचे ही नहीं हैं। मंत्री के इस जवाब के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ऐसे किसानों का धान या तो खरीदे या उनका ऋण माफ करे। इस पर विभागीय मंत्री कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, जिस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिर्गमन कर दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें