CG : तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, पूरे गांव में शोक - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, पूरे गांव में शोक

जशपुर। जिले में रविवार शाम एक दुखद हादसा हुआ, यहां तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में हुई, जिससे पूरे गांव को शोक की लहर है।

 

बताया जा रहा है कि कलिया निवासी जितेन्द्र दास के बच्चे, विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष), जंगल से महुआ बीनकर लौट रहे थे। लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बहन योगिता तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए और दोनों की जान चले गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें