news-details

महासमुंद : लखपति दीदी योजना अंतर्गत बैंक द्वारा 17 ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान कर वित्तीय सहयोग दिया गया

इंडियन बैंक महासमुंद द्वारा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार एवं जिला सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के माध्यम से महिला दिवस के उपलक्ष्य में बैंक मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा 17 ग्रामीण महिला उद्यमियों को 14 लाख रुपये से अधिक का उद्यमी ऋण प्रदान कर वित्तीय सहयोग दिया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लखपति दीदी तैयार करना, आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देना, बैंकिंग सेवाओं की आसान पहुँच सुनिश्चित करना तथा स्वयं सहायता समूहों (SHG) और ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में ऋचा मैडम (शाखा प्रबंधक), रेखा मैडम (ब्लॉक BPM), दिलीप जी (जिला पंचायत टीम सा-धन ), बैंक स्टाफ, बैंक मित्र तथा विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को e-KYC, प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना, डिजिटल भुगतान प्रणाली, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित बैंकिंग के तरीके तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग उत्पादों की जानकारी दी गई। साथ ही समय पर ऋण भुगतान और डिजिटल बैंकिंग के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम से स्थानीय समुदाय को सीधा लाभ मिला और ग्रामीण महिला उद्यमियों ने बैंकिंग सेवाओं का सरल, सुलभ और भरोसेमंद अनुभव प्राप्त किया, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा मिल सके!


अन्य सम्बंधित खबरें